BREAKING NEWS

logo

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के घर जाकर दी सांत्वना.


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता मंगलवार को मानिकपुर पहुंचे। उन्होंने झामुमो जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के पैतृक आवास जाकर उनकी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

शशांक शेखर भोक्ता ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हौसला बनाए रखने की बात कही।  

इस दौरान समाजसेवी पंजाबी राऊत, राम मोहन चौधरी, विकास यादव, पंकज प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।  

उल्लेखनीय है कि झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की माता जी का निधन कुछ दिन पहले हो गया था। उनके निधन के बाद से रोजाना उनके आवास पर राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।