पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज प्रखंड में किया वृक्षारोपण, प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद
पलामू :प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया स्थित माँ देवी धाम परिसर में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया तथा प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य किया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता सी.वी. रमन सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनसेवा जैसे अभियान राष्ट्र की प्रगति के मजबूत आधार हैं।
अंत में युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा योगदान भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,विनय पासवान, हंसराज सिंह,, उदय सिंह,रामबालक गुप्ता, कामता मेहता,परमेश्वर माली,ब्रिज नारायण सिंह,नर्वदेश्वर सिंह, अशोक सिंह,अयोध्या चंद्रवंशी,विश्वनाथ चौधरी, दिलीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,अशोक मेहता,रामसुंदर प्रसाद मेहता, एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





