हरिहरगंज में क्षेत्रीय शिव चर्चा का भव्य आयोजन, उमड़े कई क्षेत्रों के श्रद्धालु, भगवान शिव की महिमा पर हुई चर्चा
पलामू :हरिहरगंज सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को एकदिवसीय क्षेत्रीय शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिहरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिव शिष्य शामिल हुए। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिहरगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी और समाजसेवी जानू चौधरी ने भगवान शिव के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया। इसके बाद भगवान शिव की महिमा पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से शिव चर्चा में भाग लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में हरिहरगंज, औरंगाबाद, नवीनगर, पीपरा, छतरपुर, जपला और डालटनगंज से शिव शिष्य पहुंचे। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, दिलीप सिंह, सत्यनारायण शौंडिक, शांति देवी और कलावती देवी मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा राजू गुप्ता, मुरारी प्रजापति, उदय मेहता, मुन्ना पांडेय, रामजी मेहता, शंभू यादव, वासुदेव मेहता, प्रमोद साहू, मुन्ना प्रसाद, रंजीत मेहता, बबलू कुमार और नौरंगी मेहता सहित सैकड़ो कि संख्या में महिला-पुरुष शिव शिष्य शामिल हुए।
क्षेत्रीय शिव चर्चा में विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के पहुंचने से आयोजन उत्साहपूर्ण रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था का भाव देखने को मिला।


.jpg)



