2160 लाभुकों के आवास की स्वीकृति, निर्माण के अलग-अलग चरणों में चार किस्तों में मिलेगी राशि
पलामू :हरिहरगंज नगर पंचायत सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत स्वीकृत आवासों के लाभुकों का एकरारनामा कराने का कार्य शुरू किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि और सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे ।नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी और उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने बताया कि योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 2160 लाभुकों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। लाभुकों को आवास निर्माण के लिए सरकार द्वारा निर्धारित राशि चार किस्तों में दी जाएगी। निर्माण कार्य की प्रगति और निर्धारित मानकों के अनुसार अलग-अलग चरण में किस्त का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। एकरारनामा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों को आवास निर्माण के लिए राशि मिलने का रास्ता साफ होगा।
मौके पर सीएलटीसी संजय राणा, जेई सुबोध कुमार, जानू चौधरी, वार्ड पार्षद अमरजीत कुमार यादव, बृजनंदन साव उर्फ बाबू भाई, पवन कुमार, पवन पासवान, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, त्रिपुरारी राम, अवधेश मेहता के अलावे अनुज कुमार, राजेश शौंडीक, शंभू सिंह, महताब आलम, पप्पू चौधरी, रिशु कुमारी, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे।






