BREAKING NEWS

logo

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


छतरपुर (पलामू ) : जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबना में 27 जुलाई 2026 को हुई बुजुर्ग प्रभुनाथ रजवार (50 वर्ष) की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रसेन सिंह (55 वर्ष) ने धारदार हथियार (बड़ुआ) से हमला कर घटना को अंजाम दिया था। घायल प्रभुनाथ रजवार को पहले अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर और बाद में एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशांत कुमार एसडीपीओ छतरपुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद और गाली-गलौज की रंजिश में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (बड़ुआ) भी बरामद कर लिया है। मामले में पीपरा थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।