पलामू: चैनपुर में अहले सुबह अनुमंडल पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
मेदिनीनगर / पलामू:
पलामू जिला प्रशासन अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सदर मेदिनीनगर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) द्वारा एक गुप्त और औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अहले सुबह लगभग 5:05 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या कोलुवा इलाके से अवैध रूप से बालू ढो रहे तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली थी सफलता
मिली जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर क्षेत्र भ्रमण एवं अवैध खनन विरोधी जांच अभियान पर निकले हुए थे। इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या कोलुवा के पास बालू का अवैध परिवहन किए जाने की पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों और चालकों में हड़कंप मच गया है।
जब्त वाहनों का विवरण
जांच के दौरान पकड़े गए तीनों ट्रैक्टर बिना किसी वैध चालान या स्टोन चिप्स के कागजातों के बालू का परिवहन कर रहे थे। जप्ती सूची के अनुसार निम्नलिखित वाहनों को जब्त किया गया है:
महिंद्रा ट्रैक्टर (Model: 275 DI) - चेसिस नंबर: 006511760BL, इंजन नंबर: DS503MN, SAH2
महिंद्रा ट्रैक्टर (Model: 475 DI) - चेसिस नंबर: 006511606L, इंजन नंबर: DS503MN2
महिंद्रा ट्रैक्टर (Model: 415 DI) - चेसिस नंबर: 006511260BL, इंजन नंबर: DS503MN2, UK222
(प्रत्येक ट्रैक्टर पर लगभग 120 C.F.T. अवैध बालू लदा हुआ था)।
थाना परिसर में सुरक्षित रखे गए वाहन
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद चालकों द्वारा किसी भी प्रकार का वैध कागजात या चालान प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद नियमानुसार सभी वाहनों और जप्त बालू को अपने कब्जे में ले लिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने चैनपुर थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित कर निर्देश दिया है कि जप्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षित चैनपुर थाना परिसर में रखा जाए तथा इस संबंध में आगे की कानूनी और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पूरी कार्रवाई की प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, पलामू को सूचनाथ एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
प्रशासन के इस सख्त कदम से स्पष्ट है कि पलामू में प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


.jpg)



