BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सड़क सुरक्षा क्षेत्र में पलामू के रविन्द्र तिवारी का बढ़ा कद, लगातार चौथी बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य मनोनीत




कमरुद्दीन अंसारी 

पलामू :​भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जनोपयोगी एवं मानवीय सरोकार से जुड़े सड़क सुरक्षा विषय पर पलामू के रविन्द्र तिवारी पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। आदरणीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा उन्हें लगातार चौथी बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 
पूरे झारखंड राज्य में पलामू जिले से एकमात्र रविन्द्र तिवारी का ही नाम इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परिषद के लिए चयनित होना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
 इस महत्वपूर्ण दायित्व के पुनः प्राप्त होने पर रविन्द्र तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जैसे अत्यंत संवेदनशील और मानवीय विषय पर कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी पूरी निष्ठा, क्षमता और सामर्थ्य के साथ इस जनहितकारी कार्य में अपना योगदान देने का निरंतर प्रयास करेंगे।
​उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अपने तीन कार्यकालों के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, आम जनता में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें सुधार लाने की दिशा में कई ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य किए हैं। उनके पिछले प्रयासों और सड़क सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने उन्हें पुन: यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है। रविन्द्र तिवारी का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह अनमोल मानव जीवन को बचाने का एक अत्यंत पवित्र अभियान है। इस नए कार्यकाल में भी वे राष्ट्रीय स्तर पर नीतियां बनाने के साथ-साथ विशेष रूप से झारखंड और पलामू प्रमंडल में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।