BREAKING NEWS

logo

पांकी को मिला नया थाना भवन, डीआईजी, एसपी और विधायक ने किया लोकार्पण


पांकी को मिला नया थाना भवन, डीआईजी, एसपी और विधायक ने किया लोकार्पण

 पलामू:  जिले के पांकी में बुधवार को नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। नए भवन का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी तथा पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 
लोकार्पण के बाद थाना परिसर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने नए भवन में प्रवेश कर विधि-विधान से पूजा संपन्न की। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने नए थाना भवन के निर्माण पर प्रसन्नता जताई और इसे बेहतर पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में पांकी इंस्पेक्टर जीतराम महली, थाना प्रभारी दीपक सिंह, पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार, लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिस कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा फरियादियों को बेहतर वातावरण में सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूती मिलेगी।