वार्ड 9 में 5.83 लाख से बनेगा फैवर ब्लॉक पथ, जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास
पलामू :हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में मेन रोड अरुआ खुर्द से जग्गू चौक तक फैवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि एवं वार्ड पार्षद पवन कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। योजना की स्वीकृत राशि 583167 रुपए है। शिलान्यास के मौके पर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। फैवर ब्लॉक पथ बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। वहीं, वार्ड पार्षद पवन कुमार ने कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को काफी सुविधा होगी। मौके पर राजद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह संवेदक संगीता कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कलीम शाह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, अशोक यादव, अनुज कुमार, कमलेश यादव, शंभू सिंह, राजेश शौंडिक, झामुमो नेता अमित सिंह, मो. आबिद उर्फ मुन्ना, मो. जमील अहमद, दीपक यादव, रंजीत पासवान, संदीप साव, इरशाद आलम, अर्जुन यादव, उमा यादव, सत्येंद्र यादव, संतोष यादव, हरेंद्र यादव, सरोज यादव, विनय कुमार, टुडे आलम, मंजूर आलम सहित कई लोग मौजूद थे।






