BREAKING NEWS

logo

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील


पलामू: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को उंटारी रोड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) चिरंजीवी मंडल, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, अंचलाधिकारी वासुदेव राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत तथा उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस पूर्व से निर्धारित मार्ग से निकलेंगे और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया गया।
बैठक में अजय गुप्ता, राजा राम मेहता, नौशाद अंसारी,  अगस्त तिवारी, सदर खताबुद्दीन अंसारी, सहमुद अंसारी, उमा तिवारी, बिरेंद्र सिंह, हसनैन अंसारी, डॉ. जोगेंद्र सिंह, खोखन राम,  सहित दोनों समुदायों के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया।