logo

Advertisement
Advertisement

ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हुसैनाबाद के कुर्मी टोला में तीन दिनों से बिजली गुल, उपभोक्ताओं ने की शीघ्र समाधान की मांग


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: शहर के कुर्मिटोला क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से वार्ड संख्या 8 और 11 में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के साथ-साथ भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड होने के कारण बार-बार समस्या उत्पन्न होती है। उनका सुझाव है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए और स्थायी समाधान के लिए नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन राम तथा वार्ड के कई लोगों ने बिजली विभाग के जेई सुधीर कुमार बॉन्डों से मिलकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, रंजीत पासवान, सूर्यनाथ पासवान, राजीव ठाकुर, अमित कुमार मेहता, जग्गू चौधरी, राजू प्रसाद गुप्ता सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।