जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में क्वीज कंपटीशन आयोजित
पलामू: मेदिनीनगर जिला स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर क्वीज कंपटीशन आयोजित किया गया।इस आयोजन में कुल चार ग्रुप थे , ए, बी, सी, और डी ।सभी सवाल सड़क सुरक्षा पर आधारित थे ।ग्रुप सी को प्रथम स्थान, ग्रुप बी को द्वितीय स्थान और ग्रुप डी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी सवालों के जवाब ध्यान से सुनकर और आपस में डिस्कशन करके बच्चों ने दिए।हर ग्रुप से पांच बच्चे शामिल थे ।सही जवाब नहीं देने पर, समय सीमा समाप्त होने पर सवालों के सही जवाब भी उन्हें बताए गए। प्रत्येक ग्रुप से आठ आठ सवाल किए गए। ग्रुप सी से अंशिका, कुमार आर्यन,प्रतीक ओझा,अनुराग और वैभव ने सामूहिक रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए और जिला परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया।मौके पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस और जिला परिवहन विभाग के विनीत कुमार सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित था ।वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा, उपाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा,उप सचिव रानू सिन्हा , प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मंजू चंद्रा, निर्णायक रीता सिन्हा उपस्थित रहे ।क्वीज कंपटीशन के एंकर थे सौभाग्य सृजन और मन्नत सिंह बग्गा।शिक्षकों में प्रफुल्ल मिश्रा, नरेंद्र कुमार मेहता, विपिन कुमार, अतहर इमाम, तपन चटर्जी, राघवेंद्र तिवारी, दीपक सिंह, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि आप बच्चे उम्र से पहले गाड़ी लेकर सड़कों पर न आएं ।माता पिता की मुश्किलें बढ़ जाती हैं अगर कोई अनहोनी होती है या आपकी गाड़ी पकड़ी जाती है ।संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने भी बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कई जानकारियां दीं । धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला स्कूल के प्रफुल्ल मिश्रा सर ने जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम करने का आग्रह किया।






