BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जर्जर सड़क से हादसे का खतरा


सपा नेता ने एसडीओ से की मरम्मत की मांग
 
पलामू : हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने छतरपुर एसडीओ को पत्र लिखकर सड़क मरम्मत की मांग की है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि दुबटिया से पिपरा बाजार होते हुए जपला पथरा तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और बड़े गड्ढे बन गए हैं ।जिस कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में उक्त सड़क की जांच कर 25 सितंबर तक सड़क मरम्मत कार्य का आदेश देने का आग्रह एसडीओ से की है । अन्यथा ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।