BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एस पी ने किया पांकी थाना का औचक निरीक्षन


पलामू :एस पी कपिल चौधरी ने शनिवार को पांकी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन, वारंट-कुर्की के मामलों, पासपोर्ट सत्यापन, अभिलेखों के संधारण और थाना परिसर की व्यवस्था की समीक्षा की।
एसपी ने अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए क्षेत्र के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर CCTV कैमरा लगाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने, नियमित वाहन जांच करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही बैंकों, एटीएम, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित वारंट और कुर्की का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना पहुंचने वाले आम लोगों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान करने पर जोर दिया 
एसपी कपिल चौधरी ने थाना परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों को अद्यतन रखने के साथ पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन तथा आमजनों के साथ अच्छे तलुकात बढ़ाने की बात कही।