BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, क्षेत्र में शोक


छतरपुर (पलामू ) : छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को वज्रपात (ठनका गिरने) की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की आकस्मिक मौत हो गई।
बगैया निवासी श्री रामरूप भुइयाँ का वज्रपात की चपेट में आने से आकस्मिक निधन हो गया। वहीं, दिनादाग निवासी 65 वर्षीय बनारसी यादव की भी भैंस चराने के दौरान हल्की बारिश के बीच वज्रपात गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दोनों घटनाओं से मृतकों के परिजनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।