BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू भाजपा के विराट तिरंगा यात्रा मे गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय


मेदिनीनगर : 80 वे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पलामू भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो गांधी उद्यान से निकलकर बेलवाटीकर सदिक चौक छवमुहन होते भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान करते रहे हैं इसी को लेकर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा यात्राएं भी निकाली जा रही है और लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है। श्री मरांडी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में एमभीडी पब्लिक स्कूल ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एलबीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने देशप्रेम से ओतप्रोत होकर भाग लिया उनको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं इनके  उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं सभी तिरंगे झंडे को लेकर जाए और अपने-अपने घरों पर लगाए।
इस तिरंगा यात्रा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम चतरा संसद कालीचरण सिह बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह विधायक आलोक चौरसिया और शशि भूषण मेहता मेदिनीनगर महापौर अरुणा शंकर पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी पूर्व विधायिका पुष्पा देवी श्याम नारायण दुबे नरेंद्र पांडे विजयानंद पाठक उदय शुक्ला अविनाश वर्मा विजय ओझा कृष्लय तिवारी शिवकुमार मिश्रा अजय तिवारी रविंद्र सिंह विजय ठाकुर अजय सिंह शुभम प्रसाद श्वेताग गर्ग सुनील पासवान अरविंद गुप्ता ईश्वरी पांडे भोला पांडे डॉ विपुल गुप्ता लवली गुप्ता संध्या सिंह रूपा सिंह रीना किशोर मंजू गुप्ता रेणु देवी सुनीता सिंह शोभा देवी सुजाता सिंह रूबी सिंह सरवन गुप्ता प्रियरंजन पाठक सुनील तिवारी छोटू सिंहा विजय कुशवाहा प्रिय रंजन शर्मा ब्रजेश गुप्ता सतीश पासवान सुनील तिवारी जितेंद्र तिवारी विश्वजीत पाठक वेद प्रकाश शर्मा ओम प्रकाश पप्पू बबन तिवारी कवि शर्मा रिंकू दुबे ज्योति पांडे अंकित सिंह शिशिर शुक्ला सुशील सिंह दूदून दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता और नेता एवं हजारों की संख्या में युवा एवं स्कूली बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।