BREAKING NEWS

logo

पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी की सुरक्षा हटाना लोकतंत्र की आवाज़ को कमजोर करने का प्रयास : रंजन कुमार दुबे


चैनपुर। 20 सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड चैनपुर रंजन कुमार दुबे ने झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी की सुरक्षा (अंगरक्षक) वापस लिए जाने के निर्णय पर कड़ी चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार मुखर होकर आवाज़ उठाने वाले पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी की सुरक्षा हटाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, न कि उसे कमजोर करने वाले कदम उठाए जाने चाहिए।
रंजन कुमार दुबे ने कहा कि सरकार को आलोचना का जवाब लोकतांत्रिक संवाद, पारदर्शिता और जनहितकारी निर्णयों से देना चाहिए, सुरक्षा हटाकर नहीं। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करते हुए पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी की सुरक्षा शीघ्र बहाल की जाए।