कांग्रेस कार्यालय भुरकुंडा के समीप शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प एवं फूल-माला अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का सामुहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के नारे को याद करते हुए देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। मौके पर देवानंद प्रसाद, राज किशोर पांडेय, लखन राम, शिवनारायण यादव, इकबाल हुसैन, रामशरण गिरी बारीक अंसारी, चंदन साव, छोटेलाल नायक, सरोज झा, राजेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, फिरदौस आलम सहित कई लोग मौजूद थे।







