BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चुटूपालू घाटी में कंटेनर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत


चुटूपालू घाटी में कंटेनर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के 5 लोग घायल

सदर अस्पताल में घायलों का हुआ इलाज, एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जाना हाल

अनिल विश्वकर्मा 

रामगढ़। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। 

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की और आ रहे ब्रेकफेल कंटेनर संख्या एनएल 01एबी 8418 ने घाटी में आगे आगे जा रहे होंडा कंपनी की कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 5 लोग घायल हो गए। जिनका सदर अस्पताल और हॉप हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी लोग रांची से कार से रामगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान घाटी में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, मंजेश कुमार, पंकज कुमार एवं रोशन बाड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

सदर अस्पताल पहुंचे एसपी, घायलों से की बात

हादसे की सूचना मिलने पर एसपी मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इनकी हुई मौत, ये है घायल

मृतक डीएसपी अकरम रजा की मौसी सारा तबस्सुम (45 वर्ष) घायल मौसा फिरोज राही (48 वर्ष) बहन तरजा सलियां 23 (वर्ष) सिफ़्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन 10 (वर्ष), अनुजा तबस्सुम घायल हो गए।