BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गांधी जयंती पर जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान


भुरकुंडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत भुरकुंडा बाजार एवं आसपास के विभिन्न मोहल्लों में जल सहियाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जल सहियाओं ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। अभियान में शोभा चौधरी, मंजू देवी, चमेली देवी, अख्तरी बानो, उषा देवी, गीता देवी, आफिया नगमा खातून, संगीता कुमारी, अंजलि सहित क्षेत्र के कई जलसहिया शामिल थीं।