BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मोदी जी का जीवन जनसेवा का अनुपम उदाहरण : मनीष जायसवाल


मोदी जी का जीवन जनसेवा का अनुपम उदाहरण : मनीष जायसवाल
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जला 'आशीर्वाद का दीया'

​भुरकुंडा। भाजपा भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में शास्त्री चौक स्थित गणेश मंडप में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उनके जनसेवा के प्रति आभार प्रकट करते हुए तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी शामिल हुए। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, जन-कल्याण और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी है और अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। आज पूरा देश उनके 76वें जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगलकामना कर रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि शास्त्री चौक पर जलाया गया हर दीया हमारी आस्था, सम्मान और उनके प्रति कोटि-कोटि देशवासियों के आभार का प्रतीक है। ​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। इसके पूर्व भुरकुंडा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ सांसद व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात सांसद व विधायक ने भगवान श्री गणेश के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंडप में आयोजित विशेष महाआरती में भी भाग लिया। इस दौरान सिद्धिविनायक पूजा समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र के साथ किया गया। मौके पर रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, बिनोद कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, फुलेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, मिंटू कुमार सोनी, अजय सिंह, विकास सोनी, देव कुमार सिंह, शीतल सिंह छाया तिवारी, भैरवी सोनी, तृषा कुमारी, कृति सोनी लक्ष्मी देवी, श्वेता कुमारी, खुशी जायसवाल, साक्षी कुमारी , आस्था कुमारी सहित दर्जनों भाजपा समर्थकों ने 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की और भारत को विकसित भारत बनाने के उनके संकल्प में सहभागी बनने का प्रण लिया।

पीएम मोदी का नेतृत्व देश को दे रहा नई पहचान :  रोशनलाल चौधरी

विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश को एक नई दिशा और वैश्विक मंच पर नई पहचान दे रहा है। आज उनके जन्मदिवस पर भगवान गणेश से यही प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि वे इसी तरह निरंतर राष्ट्र सेवा में समर्पित रहें।

कार्यक्रम में ये थे शामिल

आयोजित कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सिद्धिविनायक पूजा समिति के संरक्षक अशोक सोनी, अध्यक्ष मनोज सोनी, उपाध्यक्ष किशोर जायसवाल, सचिव शिवपूजन, उप सचिव रामशरण महतो, कोषाध्यक्ष तूतून दास, पूजा प्रभारी गुड्डू सोनी, संगठन सचिव चंदन सोनी, संगठन मंत्री रामू खटीक सहित सदस्यों में मंटू सोनी, रवि, रूपेश, कैलाश, मुन्ना सोनी शामिल थे।