BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शरदपूर्णिमा पर इच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड-हरिकीर्तन, महाभोग का हुआ वितरण


भुरकुंडा। दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन तथा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान दो घंटे तक चले अखंड-हरिकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ​कीर्तन की समाप्ति के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाभोग खीर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों को अमृतमयी माना जाता है। इस रात खीर को खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है, ताकि उस पर चंद्रमा की अमृतमयी किरणें पड़ें। उन्होंने कहा कि इससे खीर का प्रसाद विशेष पुण्यदायी हो जाता है। इसी आस्था और परंपरा के तहत शरद पूर्णिमा पर महाभोग खीर तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाता है। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में विनय मिश्रा, बाबूलाल नायक, प्रह्लाद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, बिट्टू गुप्ता, सतीश ठाकुर, राजेंद्र, रोशन, वासु सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह सहित समिति के कई लोगों का योगदान रहा।