BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

‘प्रहरी’ अभियान में सड़कों पर उतरी पुलिस, संवेदनशील इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। अपराध पर अंकुश लगाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को रामगढ़ पुलिस ने ‘प्रहरी’ पहल के तहत जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर पुलिस बल ने जांच की।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की। पुलिस ने अपराध की रोकथाम को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘प्रहरी’ पहल के तहत जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।