BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सैनिक प्रकोष्ठ की कमान रंजन सिंह फौजी को, भाजपा कैंट मंडल ने किया सम्मान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। गोरियारीबागी स्थित
भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में शनिवार को सैनिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक रंजन सिंह फौजी उर्फ छोटन सिंह के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ आदित्य साहू के निर्देश पर रंजन सिंह फौजी को सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है।

अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया सम्मानित 

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी एवं मंडल प्रभारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने रंजन सिंह फौजी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

ये थे उपस्थित 

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू एवं विजेंद्र मुंडा, महामंत्री ऋषिकेश सिंह एवं सौरभ जायसवाल, मंत्री निशा सिन्हा, कार्यालय मंत्री अमर भारती, सोशल मीडिया प्रभारी सुदीप मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी रोशन जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश शर्मा एवं नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।