आदिवासी सरना समिति ने करमा पर्व की पूर्व संध्या मिलन समारोह का किया आयोजन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। आदिवासी सरना समिति उसरा एवं दोहाकातु पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में लोलो के नवागढ़ा में रविवार को करमा पर्व की पूर्व संध्या मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान करमा पर्व और प्रकृति के बीच गहरे जुड़ाव को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। पर्व के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश मिलता है। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मंटू मुंडा, संत विलास करमाली, सुरेंद्र करमाली, गोपी मुंडा, सतीश मुंडा, पांडे करमाली, दीपक मुंडा, जागेश्वर करमाली, टिकेश्वर करमाली, दिनेश करमाली, जितेंद्र करमाली, कपिल मुंडा, हरेंद्र करमाली, उदय करमाली, धनेश्वर करमाली, रोहन लाल करमाली, सुरेश करमाली, अजय करमाली, रोहित मुंडा, देवानंद मुंडा, भूषण मुंडा, सुनील मुंडा, राकेश मुंडा, बसंत करमाली, सुलेंद्र करमाली, अरुण मुंडा, झानू मुंडा, धनंजय करमाली, जयवीर मुंडा, दिलीप मुंडा, अजय मुंडा, संजय मुंडा, रमेश मुंडा, संदीप मुंडा, राजू मुंडा, दिनेश मुंडा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।






