BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विराट करम महोत्सव का आयोजन, मांदर की थाप पर झूमे लोग


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बगोदर : बगोदर बस पड़ाव में  विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखरा पूजा विधि-विधान के साथ की गई। इसके बाद झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा पर आधारित करमा पर्व के गीतों पर झुमर नृत्य प्रस्तुत किया गया।विराट करम महोत्सव में मुख्य रूप से बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो डुमरी विधायक जयराम महतो बगोदर के पुर्व विधायक विनोद कुमार सिंह जिप उपाध्यक्ष  छोटे लाल यादव भाजपा नेता आशिष बॉर्डर सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा प्रमुख आशा राज मौजूद रहे। इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो ने भी मांदर बजाकर और नृत्य में शामिल होकर युवतियों एवं उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। करमा पर्व के पारंपरिक गीत-संगीत और झुमर नृत्य से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवतियां एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। लोगों ने झारखंड की लोक संस्कृति और करमा पर्व की परंपरा का आनंद उठाया। वहीं इस दौरान अतिथियों के द्वारा अतिथियों उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया  वहीं कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं ने सम्मानित लोगों एवं युवा युवतियों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रवीण महतो टांडेल माता छोटन छात्र परमेश्वर महतो रूपेश महतो सहित अन्य आयोजन कर्ताओं ने प्रमुख भूमिका निभाए और कार्यक्रम को सफल बनाया को इस दौरान बगोदर वास पास के नेट संगीत के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखा गया जिसमें से बुजुर्गों ने मंदिर के ताप पर वह झूमर के गीत पर जमकर झूमे वहीं लोगों ने पुरानी सांस्कृतिक और रीति रिवाज की भैंस पर अपनी कला को प्रदर्शित किया इसमें से छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी संस्कृति के प्रति काफी उत्साहित दिखे