डीपीएस रांची के 24 विद्यार्थियों ने इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची ने इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स 2026 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की घोषणा की है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के कुल 24 विद्यार्थियों ने श्रेणी 'ए' और श्रेणी 'बी' में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा, विश्लेषणात्मक सोच, समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। साथ ही, यह शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
श्रेणी B में कक्षा XII के कुशाग्र कृष्ण ने 76 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनके बाद मोहम्मद अयान ने 45 अंक, मृदुल कृष्ण ने 43 अंक और अतुल राज ने 39 अंक प्राप्त किए।
श्रेणी A में कक्षा X के अनमोल कुमार ने 59 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए। वहीं, वत्सल आर्य ने 54 अंक और कक्षा XI के ईशान राज ने 53 अंक प्राप्त किए। कक्षा IX के अनिकेत लाल ने 51 अंक हासिल किए, जबकि सैयद रज़ीफ़ ने 45 अंक प्राप्त किया है। अन्य सफल विद्यार्थियों में अभिरूप सिंह, मो. आरिज़ तौसीफ़, आरजव जैन, साकेत शिवम, हर्षित उपाध्याय, आयुष्मान अग्रवाल, इवान जेसी बा, राज वर्धन, आयुष राज, कुमार समर्थ, अनुष्का, अर्श परमार, श्री श्रेयसी, पुण्या जैन और अनुप्रिया शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा, “मैं इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स 2026 में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले सभी 24 विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। उनकी सफलता उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प, जिज्ञासा और गणित के प्रति उनके जुनून का परिणाम है। इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ बौद्धिक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं इन युवा प्रतिभाओं को सफलता की राह पर मार्गदर्शन देने में हमारे समर्पित शिक्षकों के प्रयासों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना करती हूँ। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी शैक्षणिक प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करती हूँ।”


.jpg)



