श्रीमद्भागवत कथा के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा अगस्त माह 2026 को राष्ट्रव्यापी “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान”
गोलमुरी: नारी जागरण समिति, गोलमुरी के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष शशि लड्डा जी के साथ रेखा अग्रवाल, मीना केशान एवं ललिता अग्रवाल सहित समिति की सदस्याओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान 10 करोड़ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति प्रतिज्ञा भी कराई गई।
ब्रह्माकुमारी सुधा दीदी ने प्रतिज्ञा कराया और कोमल बहन ने कहा की कोशिश करने वालों की हार नहीं होती मन के जीते जगत जीत और मन के हर हर है यह श्रीमद् भागवत गीता हमें सिखाती है तो लिए हम सभी प्रतिज्ञा करें नशा को अपने जीवन से कोसों दूर करने का। इस अवसर पर माउंट आबू से प्राप्त प्रमाण-पत्र नारी जागरण समिति, गोलमुरी को प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र के माध्यम से समिति द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों का सम्मान किया गया।
समिति की अध्यक्ष शशि लड्डा जी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सामाजिक जागरूकता भी आवश्यक है। नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए सभी को मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में नशामुक्ति, संस्कार और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।






