संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: महादानी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा बाड़ी में मंगलवार को श्री दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना पुरोहित अशोक पंडा द्वारा विधि-विधान से कराई गई। समिति के सभी पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर पूजा की और आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार, सचिव रवि सिंह, उपाध्यक्ष रंजित प्रसाद, कार्यकारिणी अध्यक्ष शशि टाइगर, संरक्षक एतवा तिर्की, आलोक देवघरिया, केदार महतो, आनंद साहू, कार्य समिति सदस्य अपूर्व लाल खन्ना सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि बंगाल से पहुंचे 15 कारीगरों द्वारा आज से भव्य पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।







