BREAKING NEWS

logo

हरिवंश नारायण सिंह के राज्यसभा मनोनयन पर भाजपा प्रवक्ता ने दी बधाई


राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्रद्धेय हरिवंश नारायण सिंह जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है । 


काले ने कहा कि यह निर्णय उनके दीर्घ संसदीय अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली एवं संतुलित दृष्टिकोण का सम्मान है। श्री हरिवंश जी ने अपने कार्यकाल में सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय परंपराओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरिवंश जी के मार्गदर्शन एवं अनुभव से राज्यसभा की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, सार्थक एवं जनहितकारी बनेगी और उनका नेतृत्व लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।