BREAKING NEWS

logo

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्लड वॉरियर जमशेदपुर को VBDA ने किया सम्मानित


जमशेदपुर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय ब्लड वॉरियर संस्था को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Voluntary Blood Donors Association (VBDA) द्वारा सम्मानित किया गया।

संस्था लंबे समय से नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है और जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके इस प्रयास से कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

सम्मान समारोह के दौरान संस्था के सदस्य शेखर, चंदन, तेजस्वी और सत्यजीत मौजूद रहे। उन्होंने इस सम्मान के लिए VBDA का आभार जताया और कहा कि वे आगे भी समाज सेवा के इस अभियान को जारी रखेंगे।

ब्लड वॉरियर के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील भी की, ताकि जरूरतमंदों की मदद समय पर हो सके और किसी की जान बचाई जा सके।