BREAKING NEWS

logo

पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर द्वारा संभावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को किया गया ब्रीफ


पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर द्वारा आज दिनांक-25.07.2026 को संभावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान पूर्ण सतर्कता,अनुशासन, संयम एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। 
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी एवं विधिसम्मत तरीके से निपटा जाए तथा आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इसके साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए समन्वय स्थापित कर कार्य करने, अफवाहों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।