मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा प्रशिक्षुओं के परिजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र एवं राज्य की सेवा के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड समारोह-2026 में की शिरकत
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में आयोजित "बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।





