• देहरा में 800 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति व्यक्ति की ‘मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि’ के तहत वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।• देहरा अस्पताल में एक वर्ष के भीतर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।• देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल परियोजनाएं कार्यान्वयन के अधीन हैं। ओजोन तकनीक आधारित पेयजल परियोजना भी अगले एक वर्ष में पूरी की जाएगी।• पौंग बांध के 200 विस्थापित परिवारों को मकान निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई गई है तथा अन्य पात्र विस्थापित परिवारों को भी समय के साथ इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।






