BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आज सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का औचक निरीक्षण किया


आज सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित टीमों के मौके पर पहुँचने तक की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सूचना का समय पर पहुँचना, संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और मौके पर तत्काल सहायता पहुँचना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिस्पांस सिस्टम को हर समय पूरी तरह तत्पर रखने और जरूरतमंदों तक बिना देरी के सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए।