BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1,042 नव चयनित सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति-पत्र


रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के 1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। समारोह में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी, उनके परिजन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी सहायक आचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राज्य के विकास की आधारशिला है और नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति-पत्र प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।