डालसा सचिव ने किया पांकी व लेस्लीगंज प्रखंड स्थित लीगल एड क्लिनिको का औचक निरीक्षण
मेदिनीनगर: झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में पांकी व लेस्लीगंज प्रखण्ड स्थित विभिन्न लीगल एड क्लिनिक का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्र में कार्यरत पीएलवी को केंद्र में समय अनुसार बैठने व जनसहयोग करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जो भी जरूरत मन्द सलाह मशविरा या आवेदन लिखवाने या फॉर्म भरवाने आते हैं उन्हें मदद करे।उन्होंने केंद्र में बैनर लगाने व ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहने को कहा।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मदद करने के लिए ही लीगल एड क्लिनिक में पीएलवी रखा गया हैं।उन्होंने लोक अदालत,डालसा द्वारा संचालित कार्यक्रम ,पीड़ित प्रतिकर ,मध्यस्तता, व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ जरूरतमंद को दिलाने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में न्याय पाने से बंचित नही रहे।इस मौके पर पीएलवी के एक्टिविटी रजिस्टर का भी अवलोकन किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर केंद्र में पीएलवी मौजूद थे।





