BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपिता और शास्त्री जी को नमन किया गया .


शहीद स्थल पर 1957 से ही महात्मा गाँधी की जयंती मनायी जा रही है - डॉ. राम प्रवेश 

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
रांची :  ऐतिहासिक शहीद स्थल सह स्मारक, शहीद चौक, रांची पर गाँधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रथम चरण में पूर्वांहन 11 बजे दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गए.भारत तिब्बत मैत्री संघ के रांची इकाई की ओर से सिरिंग दोर्जी, एम. डांदुल और दिलीप कुमार वर्मा ने भी बापू और शास्त्री जी को माल्यार्पण किया.
श्रद्धांजलि के उपरांत कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए डॉ राम प्रवेश, सचिव, शहीद स्मारक समिति, रांची कहा कि इस शहीद स्थल पर 1957से ही महात्मा गाँधी की जयंती मनायी जा रही है. इसकी शुरुआत रांची के स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी. 1966 में शास्त्री जी के निधन के बाद से उन्हें भी नमन किया जाता है. उन्होंने कहा कि गाँधी जी महज एक ब्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे. आज बापू के विचारों की प्रशांगिकता बढ़ी है. शंकर आज़ाद ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व आज गाँधी के विचारों की प्रशांगिकता को नाकारने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं तभी तो विश्व आज युद्ध के मुहाने पर खड़ा है परन्तु उन्हें गाँधी के रास्ते ही आना होगा.
इनके आलावा पारस नाथ ठाकुर, विमल किशोर,सुबोध कुमार, किशन अग्रवाल, डॉ भरत ठाकुर,संतोष चंद्रवंशी,बादशाह खान ने भी राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के प्रति अपने उदगार ब्यक्त किये. सभा के अंत में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बताये मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में अन्य के अलावा रवि दत्त, सूर्यनारायण, हरदीप सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, चितरंजन झा, रामेन्द्र कुमार,विवेक कुमार, सोनू कुमार, संजय कुमार ओझा उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन मनोज तिवारी ने किया.
आज के कार्यक्रम का दूसरा चरण अपराह्न 5 बजे से प्रारम्भ होगा जिसमें बापू के प्रिय भजन का गायन होगा, तत्पश्चात संध्या 6 बजे दीप प्रज्वलित कर बापू के विचारों के प्रशांगिकता को रोशन किया जायेगा.