BREAKING NEWS

logo

झारखण्ड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय


झारखण्ड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमा कांजीलाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में इग्नू के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें इग्नू के कुलसचिव प्रोफेसर जितेन्द्र श्रीवास्तव, फाइनेंस आफिसर डॉ० जितेन्द्र देव गंगवार और इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ० शुभाकांत मोहंती शामिल थे।
उपरोक्त बैठक में इग्नू के कुलपति माननीय राज्यपाल से झारखण्ड में उच्च शिक्षा व कौशल विकास के संबंध में चर्चा की। झारखण्ड के नागरिकों को बेहतर उच्च शिक्षा व कौशल विकास के लिए झारखण्ड सरकार के साथ सहयोग से जुड़े मामालों पर भी चर्चा की गई।
इसके उपरान्त इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, रॉची के कार्यालय हेतु स्थायी कैंपस के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की गई।