BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वन्यजीव सप्ताह–2026 का शुभारंभ


राँची, 02 अक्टूबर 2026। वन विभाग, झारखंड द्वारा आज वन भवन, राँची में वन्यजीव सप्ताह–2026 का शुभारंभ किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक  हॉफ झारखंड श्री संजीव कुमार ने इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया । उन्होंने कहा कि वन्य जीव की सुरक्षा हमारी अपनी सुरक्षा है हमें वन्य जीव के साथ सह अस्तित्व से रहना होगा समाज में जागरूकता फैला कर ही वन्य जीव एवं वन्य प्राणी तथा मानव संघर्ष को काम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-हॉफ, झारखंड श्री संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी श्री रवि रंजन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री भूटिया, मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी श्री एस. आर. नटेश, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रशासन श्री अजिंक्य बंकर , वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी प्रमंडल श्री अवनीश चौधरी , दिनेश झा सहित वन विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी में वन्यजीव एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। झारखंड की समृद्ध वन संपदा एवं जैव विविधता को संरक्षित रखना राज्य के पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही आमजनों से वन एवं वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
वन्यजीव सप्ताह के दौरान राज्य के विभिन्न वन प्रमंडलों में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ, वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम एवं जनसहभागिता आधारित आयोजन किए जाएंगे।
वन एवं वन्यजीव हमारे प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण में सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।