BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पीवीयूएनएल में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजा


बाबा विश्वकर्मा के जयघोषों से गुंज उठा परिसर, भव्य भंडारा का हुआ आयोजन

​पतरातू। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में गुरुवार को सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर परियोजना परिसर के विभिन्न विभागों तथा निर्माण स्थलों पर आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए और वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजा का आयोजन किया गया। ​धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी और संयंत्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि व कर्मियों की सुरक्षा की कामना की। इस दौरान कंपनी के महाप्रबंधकगण, कई वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पीवीयूएनएल के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के सैकड़ों श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। ​कार्यक्रम में पीवीयूएनएल महिला क्लब की सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने पूजा स्थलों पर आयोजित सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति से उत्सव की रौनक बढ़ाई। अनुष्ठान के दौरान पूरा पीवीयूएनएल परिसर भक्तिमय भजनों, रंग-बिरंगी लाइटों और उत्सव के माहौल से सराबोर नजर आया।