इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमा कांजीलाल
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमा कांजीलाल ने श्री राहुल कुमार पुरवार, प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट में इग्नू के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें इग्नू के कुलसचिव प्रोफेसर जितेन्द्र श्रीवास्तव, फाइनेंस आफिसर डॉ० जितेन्द्र देव गंगवार और इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ० शुभाकांत मोहंती शामिल थे। इसके उपरान्त एक मिटिंग आयोजित की गई जिसमें रॉची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सरोज शर्मा, डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० राजिव मनोहर, झारखण्ड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
उपरोक्त बैठक में झारखण्ड में उच्च शिक्षा व कौशल विकास के संबंध में चर्चा की। झारखण्ड के नागरिकों को बेहतर उच्च शिक्षा व कौशल विकास के लिए झारखण्ड सरकार के साथ सहयोग से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त झारखण्ड में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने संबंधी हर संभव पहलुओं पर विचार किया गया और इस बात पर चर्चा की गई कि किस प्रकार सभी विश्वविद्यालय आपसी सहयोग से एक दूसरे को सहायता कर झारखण्ड के सुदूर क्षेत्रों के नागरिकों को उच्च शिक्षा से शिक्षित किया जा सके।





