मामले की जांच के दौरान पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी मुमताज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुसार आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुमताज अंसारी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध कपाली ओपी (जोड़ापोखर) थाना में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (पटमदा) श्वेतांक कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु०अ०नि० मनीष कुमार राय, पु०अ०नि० दीपक ठाकुर, पु०अ०नि० दीपक कुमार चौधरी, पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार नायक तथा सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रांची में फायरिंग मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद
रांची के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दिनांक 01 जून 2026 को रिची नगर-3 स्थित मस्जिद के समीप आपराधिक घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी तनवीर उर्फ वैभव को 13 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।





