खूंटी, 25 मार्च । जिले के बेलांगी गांव में बुधवार को कथित रूप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 गाैवंशाें को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व बजरंग दल खूंटी के सह संयोजक कर्मवीर महतो ने किया।
जानकारी के अनुसार, बेलांगी गांव के पास संदिग्ध परिस्थिति में बड़ी संख्या में गाैवंश को
भेजा जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कर्मवीर महतो के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सभी 20 गौवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे।
मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
इस दौरान कर्मवीर महतो के अलावा आर्य मिश्रा, निशांत कुमार, ओम ठाकुर, अभिषेक सिंह, प्रेम बारला और पवन राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बजरंग दल के सह संयोजक कर्मवीर महतो ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गौवंशको सुरक्षित स्थान पर रखे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।






