ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे का राकेश सिन्हा के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया
पलामू : मेदिनीनगर के छः मुहान चौक पर बैटरी टोटो एसोसिएशन के द्वारा अध्यक्ष राकेश सिन्हा के नेतृत्व में ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक प्रभारी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से शहर में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ ऑटो चालकों को भी काफी सुविधा मिली है।
ट्रैफिक प्रभारी महोदय ने इस सम्मान के लिए ऑटो एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से ही बेहतर यातायात व्यवस्था संभव है। उन्होंने सभी चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर को सुरक्षित बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में ऑटो एसोसिएशन के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




