BREAKING NEWS

logo

पंचमी जुलूस का हुआ आयोजन,इसका नेतृत्व अध्यक्ष मंगल सिंह ने किया


पलामू : रामनवमी के अवसर पर श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल ) द्वारा  भव्य एवं ऐतिहासिक पंचमी जुलूस (गोल) का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व दल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने किया, जिनके मार्गदर्शन में पूरा गोल अत्यंत सफल एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुआ। पंचमी गोल की शुरुआत पूरे उत्साह और धार्मिक उमंग के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम” एवं “जय हनुमान” के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धा, उत्साह और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल ) के साथ-साथ समाज कल्याण समिति ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। समाज कल्याण समिति के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य अपने पारंपरिक अंदाज में जुलूस के साथ शामिल हुए। जुलूस जौरावर राम मोड़ पर पहुंचा, जहां समाज कल्याण समिति एवं श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल ) के पदाधिकारियों द्वारा झंडा का भव्य मिलन हुआ। यह दृश्य आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।इसके पश्चात जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करता हुआ महावीर मंदिर पहुंचा। वहां विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के उपरांत जुलूस पुनः आगे बढ़ते हुए शिवाला रोड स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां गोल का समापन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से किया गया। इस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल ) के संरक्षक, वरिष्ठ सदस्य एवं सभी पदाधिकारीगण पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने सभी श्रद्धालुओं, समिति के सदस्यों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्पण से ही यह भव्य पंचमी गोल सफल हो सका। उन्होंने आगे सभी दिन गोल में भी इसी तरह एकजुट होकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यह भव्य पंचमी जुलूस न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी प्रसारित किया।मौके पर महामंत्री मनोहर कुमार लाली, संरक्षक गणेश गिरी , बबलू गुप्ता, दुर्गा जौहरी, प्रदीप सिन्हा, पंकज जयसवाल, कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार (टाम) , दीपू चौरसिया,अरविंद अग्रवाल,रिंकू कुमार,दीपक सिंह,संदीप दास,परिमल प्रसून,नवीन तिवारी,उत्तम सिंह, अभिजीत प्रताप देव,बिट्टू चंद्रवंशी,रितेश कुमार,प्रभात अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,विवेक चौबे,शुभम कुमार गुप्ता,राजेश सिंह, रंजीत चंद्रवंशी,अमृत अग्रवाल,पिंकू मिश्रा, के साथ सभी जेनरल के पदाधिकारी उपस्थित थे ।