BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हेडलाइन: हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में ₹15,000 करोड़ निवेश की योजना


आज शिमला जिले के नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स में आयोजित कोटी गोल्फ कप-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि- 

* पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए, हमारी सरकार अगले पाँच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना पर कार्य कर रही है।

* हाई-एंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय पर्यटन अधोसंरचना के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, कोटी गोल्फ क्लब एवं नालदेहरा गोल्फ क्लब के सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।