आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर कृष्णा नगर, शिमला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज का सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज के भाइयों-बहनों से संवाद कर उनके कल्याण और उत्थान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत 2.50 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। समाज के हित में एक और योजना लाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को संबल मिले।
वाल्मीकि जयंती पर सीएम सुक्खू ने की पूजा-अर्चना, समाज के उत्थान पर दिया जोर


.jpg)



