BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ठाकरे बंधु विकास के विरोधी- शेलार


मुंबई,  महाराष्ट्र के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने उद्धव व राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधु उद्योग व निवेश के विरोधी है। भाजपा का स्टैंड है कि हमारे मराठी युवाओं व मुंबईकरों को नौकरी मिलनी चाहिए, जबकि ठाकरे बंधु विकास के विरोधी हैं।

पुणे में मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। इसके जवाब में मुंबई में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शेलार ने कहा कि कभी-कभी हम अलग-अलग उदाहरण देखते हैं कि सलाहकार कैसे किसी को गुमराह कर सकते हैं। राज को भी ऐसे सलाहकार से सावधान रहना चाहिए। उन्हें अदाणी समूह के बारे में जो बयान दिया, इस वजह से उन्हें अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब सफाई देनी पड़ रही है। हम किसी उद्योग समूह के प्रवक्ता नहीं है. लेकिन जो भी कारोबारी राज्य के नियम और कानून के हिसाब से यहां काम करता है. उसे ही यहां काम करने की अनुमति है।



शेलार ने कहा कि मैं अदाणी ग्रुप का वकील नहीं हूं। लेकिन इस ग्रुप के नाम पर हमारी पार्टी व सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं. तो जवाब देना होगा। राज ठाकरे के सलाहकारों ने उन्हें यह नहीं बताया कि अदाणी समूह ने अपना कारोबार साल 1988 में शुरू किया था। जबकि राज का कहना है कि सिर्फ 10 साल में इस समूह ने इतने ठेके हासिल किए हैं। ठाकरे बंधु बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। जबकि इस प्रोजेक्ट से राज्य के हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी।