देहरादून, देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के माध्यम
से बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते
हुए सघन सर्च अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को अज्ञात
व्यक्ति द्वारा ई-मेल भेजकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर
उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान की कमान संभाली।
सुरक्षा
की दृष्टि से पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय परिसर को खाली कराते हुए बम
डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। टीमों ने
पूरे परिसर की सघन जांच की।
चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की
संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी भरा
ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, दून पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान





